प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगी ज्यादा पेंशन

प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगी ज्यादा पेंशन

सुप्रीम कोर्ट ने कल एक फैसला दिया है जो निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी साबित होगा. इस फैसले के बाद निजी क्षेत्र के वो कर्मचारी जो ईपीएफओ से जुड़े हैं उनके लिए पेंशन में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें उसने ईपीएफओ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन) को आदेश दिया था कि हर महीने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की पूरी सैलरी के आधार पर पेंशन तय होनी चाहिए.

इस फैसले के बाद निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को उनकी अंतिम सैलरी के हिसाब से पेंशन तय हो सकेगी. पहले ये सीमा 15,000 रुपये अधिकतम थी यानी चाहे कर्मचारी जिस भी सैलरी से रिटायर हुआ हो उसकी सैलरी का आधार 15,000 रुपये से ज्यादा तय नहीं हो सकता था.


No comments

Powered by Blogger.