मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकवादी जाकिर मूसा


मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकवादी जाकिर मूसा

ददसारा(त्राल) में हुई मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने की खबर है.जाकिर मूसा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर था और अब अलकायदा से जुड़ा समूह चलाता था, जिसका नाम 'अंसार गजावत उल हिंद' है. वह इस्लाम से जुड़े प्रोपेगेंडा चलाने के लिए भी जाना जाता था. वो A++ श्रेणी का आतंकी था.  माना जा रहा है कि मूसा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया. दक्षिण कश्मीर में त्राल के एक गांव में दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए. मूसा के परिवार ने पुष्टि की है कि वह मुठभेड़ स्थल पर मौजूद था. मुठभेड़ के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं.

No comments

Powered by Blogger.