लोकसभा चुनाव 2019- करीब 65,14,558 मतदाताओं ने चुना 'नोटा' विकल्प!
लोकसभा चुनाव 2019 में देश में कुल 65,14,558 मतदाताओं ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प को चुना है. वहीं, 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 60,02,942 मतदाताओं ने नोटा विकल्प दबाया था. नोटा को 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया था. इससे मतदाताओं को एक ऐसा विकल्प मिल गया कि अगर वह अपने क्षेत्र के किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते, तो वह नोटा को वोट कर सकते हैं. 16वीं लोकसभा के चुनाव में 2014 में पहली बार संसदीय चुनाव में नोटा की शुरुआत हुई थी.
2019 में देश में सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने नोटा को वोट दिया है. बिहार के कुल 8.17 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया. वहीं, राजस्थान में 3.27 लाख मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. जबकि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7,25,079 ने नोटा विकल्प दबाया है.


Post a Comment