लगातार पांचवी बार CM बनेंगे नवीन पटनायक


लगातार पांचवी बार CM बनेंगे नवीन पटनायक

 पिछले करीब दो दशक से ओडिशा में सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.  भूनेश्वर के IDCO प्रदर्शनी मैदान में सुबह 10.30 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा. नवीन पटनायाक के साथ 21 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में इस बार 10 नए चेहरे होंगे. 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजू जनता दल को कुल 105, बीजेपी को 27, कांग्रेस को 13, सीपीएम को 1 सीटें हासिल हुईं. वहीं ओडिशा में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 8 सीटें मिलीं. बीजू जनता दल ने 13 सीटों पर जीत हासिल की.


No comments

Powered by Blogger.