रेल्वे RRB NTPC, GROUP-D में करेगा नई 1 लाख 30 हजार भर्तियां
रेल्वे में आ रही है 1 लाख 30 हजार भर्तियां
RRB ने १ लाख 30 हजार पदों के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी लिया है इसका डिटेल नोटिफिकेशन 28 फरवरी को जारी होगा
DATE - 25/2/2019
RRB रेल्वे ने इस बार १ लाख 30 हजार पदों के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी लिया है. पिछले साल के मुकाबले ये संख्या लगभग दोगुनी है. पिछले साल इनकी संख्या 63 हजार थी. १ लाख 30 हजार पदों में से 1 लाख भर्तियां लेवल 1 यानि ग्रुप D के पदों के लिए है. जिसमे ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंस पॉइंटमेन और अन्य लेवल 1 पद शामिल है. बाकि बचे 30 हजार पद में NTPC, पैरा मेडिकल स्टाफ औरअन्य साहयक पद शामिल है.
लेवल 1 (ग्रुप D) पदों के लिए इस बार RRB नहीं RRC नोटिफिकेशन जारी करेगा. लेवल 1 पदों की भर्ती के लिए सरकार ने रेल्वे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) गठन किया है. इसके लिए अभी क्या शैक्षणिक योग्यता होगी ये बात क्लियर है. मगर पिछले बार इसके लिए 10 पास योग्तया राखी थी.
कब से होगा आवेदन चालू ?
लेवल 1 (ग्रुप D) पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12 मार्च तक का इंतजार करना होगा. 12 मार्च के बाद उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
इस बार ग्रुप D पदों के लिए होने वाले भर्ती में आर्थिक रूपसे कमजोर जनरल कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण का फायदा मिलेगा.
| RRB रेल्वे ने इस बार १ लाख 30 हजार पदों के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी लिया है. |
NTPC में होगी अन्य 30 हजार भर्ती
1 लाख लेवल 1 पदों के आलावा 30 हजार पद को लिए भर्ती होगी. जिसमे पैरा मेडिकल स्टाफ, नॉन टेक्निकल पॉपुलर क्लास, मिनिस्टरी एंड आइसोलेशन कैटेगरी शामिल है.
NTPC के तहत टाइपिस्ट, क्लर्क, टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंस, गुड्स गार्ड, स्टेऑन मास्टर जैसे पद शामिल है. पैरा मेडिकल स्टाफ तहत लैब टेक्निशन जैसे पद शामिल है. मिनिस्टरी एंड आइसोलेशन कैटेगरी तहत स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ जैसे पद शामिल है.
कब से होगा आवेदन चालू ?
NTPC के लिए 28 फरवरी से उम्मीदवार आवेदन कर सकते है.
पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए 4 मार्च से उम्मीदवार आवेदन कर सकते है.
मिनिस्टरी एंड आइसोलेशन पद के लिए 8 मार्च से उम्मीदवार आवेदन कर सकते है.
कितनी होगी आवेदन फीस ?
जनरल उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क है. और रिज़र्व कैटेगेरी के लिए 250 रूपये शुल्क है.


Post a Comment