लोकसभा चुनाव 2019- पहिला बार लगा है सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता
पहिला बार लगा है सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता
17वी लोकसभा के लिए चुनावो की तारीख की घोषणा के साथ ही पुरे देश में आदर्श आचार संहिता लागु हुई. मुख्या चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कल नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉनफेरेन्स में लोकसभा चुनाव की घोषणा की. इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे.खास बात ये है की इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता लागु हुई.
| img. by applejunkmarket |
क्या है सोशल मीडिया अचार संहिता ?
मुख्या चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा की इस बार फेसबुक, ट्विटर, गूगल और सभी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी. सभी राजनीतिक दलों को इन सभी प्लेटफार्म पर किया जाने वाले विज्ञापन की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये जाने वाले विज्ञापन का खर्चा भी चुनावी खर्चे में जोड़ा जाएगा. सभी दलों को विज्ञापन की जानकारी EC देनी होगी स्वीकृति मिलने के बाद ही उसे जारी कर सकेंगे.
कुछ आंकड़े
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने फरवरी तक फेसबुक विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा 2.37 करोड़ रूपये खर्च किये है. उसके बाद अन्य क्षेत्रीय दल है जिनोने 19.8 लाख खर्च किये है. सबसे आखिर कांग्रेस है जिसने सिर्फ 10.6 लाख खर्च किया है.


Post a Comment