'दि स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड' 2019 - स्वच्छता के मामले इंदौर और भोपाल ने लगाई हैट्रिक
भारत सरकार की तरफ से हर साल किये जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार तीसरी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है. भारत सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन की तहत हर साल अलग-अलग श्रेणी मे ये पुरस्कार दिए जाते है. इंदौर के साथ ही भोपाल ने भी हैट्रिक लगाई है. भोपाल को सबसे साफ राजधानी चुना गया है.
मा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हातो बुधवार को हुए 'दि स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड' 2019 र्कायक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किये गए.
Absolutely Brilliant!— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 6, 2019
Indore is India’s Cleanest City for 3rd year running.
My heartiest congratulations to the Swachhagrahis of Indore for their unmatched dedication & participation in transforming Swachh Bharat into a Jan Andolan. #SwachhSurvekshan2019 pic.twitter.com/ZncqtiArLg
इंदौर को बधाई देते हुए केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंग पुरी के ट्वीट किया
इंदौर के अलावा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया जबकि उत्तराखंड के गौचर को 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया.
| NDMC सबसे साफ छोटा शहर (livemint) |
सबसे स्वच्छ शहर में 3 से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में उज्जैन (M.P.) और 10 लाख से अधिक जनसंख्या की श्रेणी में अहमदाबाद (Gujrat) को पुरस्कार प्रदान किये गए.
स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2019 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकरी राज्यों में छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र ने बजी मारी है.


Post a Comment