Well-come back विंग कमांडर अभिनंदन, पुरे देश ने किया जोश के साथ हुवा स्वागत

Well-come back विंग कमांडर अभिनंदन    

पाकिस्तान की तरफ से पांच घंटे की देरी के बाद आखिरकार रात 9:20 बजे विंग कमांडर अभिनंदन ने भारत की धरती पर अपना पांव रखा. पाकिस्तान से लौटते वक्त उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और जोश साफ दिख रह था. विंग कमांडर अभिनंदन नीला ब्लेज़र और ग्रे कलर की पतलून पहने थे. 

DATE-3/2/2019
विंग कमांडर अभिनंदन

अटारी बॉर्डर पर तमाम  कागजी करवारी करने के बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजेर ने भारतीय अधिकारियो को सौंपे दिया. इस मोके पर वायुसेना के बड़े अधिकारी और उनका परिवार मौजूद था.अटारी-वाघा बॉर्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर जमा हुए थे. सारी तरफ देश भक्ति के नारे लग रहे थे. सुरक्षा के लिहाज से भारत की तरफ से अटारी-वाघा बॉर्डर होने वाले बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को रद्द किया गया था.
रक्ष मंत्रालय प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके उनका स्वागत किया.

   For honour of the Nation, you kept duty ahead of your personal safety. Wearing India Colours on your sleeve, you showed calm and poise in adversity. #Abhinandan you created history and in you we find the best of the Indian Armed Forces. Bravo #AirWarrior, more power to you pic.twitter.com/dZV73G7sz8
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाक संसद में विंग कमांडर अभिनंदन के वापस करने की घोषणा की थी. उन्होने कहा था की, "हम शांति के ये कदम उहा रहे है. POW के तहत कैद में रहते हुए, उन्हे गरिमा के साथ और अंतर्राष्टीय कानून  के तहत माना जायेगा." हलाकि ये पाकिस्तान पर बढ़ता अंतर्राष्टीय
दबाव और जेनिवा कन्वेक्शन के तहत उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था. 

All know about Geneva convection- क्या है जिनेवा कन्वेक्शन  ?

बुधवार को विंग कमांडर अभिनंदन ने, मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के आधुनिक F-16 का पीछा करते हुए हुए मार गिराया. इसी बिच वो पाकिस्तान की सिमा में चले गए और उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया.    


No comments

Powered by Blogger.