क्या है जीएसपी (GSP) और क्या होगा इसका असर ?
क्या है जीएसपी?
जीएसपी/सामान्य तरजीही प्रणाली अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है. इसका लक्ष्य लाभार्थी देश के हजारों उत्पादों को बिना शुल्क प्रवेश की अनुमति देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.
क्या होगा असर?
भारत जीएसपी का सबसे बड़ा लाभार्थी देश है. जीएसपी कार्यक्रम के तहत लाभार्थी विकासशील देशों के उत्पादों पर अमेरिका में कोई आयात शुल्क नहीं लगता. इसके तहत भारत को 5.6 अरब डॉलर (40,000 करोड़ रुपए) के एक्सपोर्ट पर छूट मिलती है, जो अब नहीं मिलेगी.


Post a Comment