100 दिनों में शुरू होगी 5G स्पेक्ट्रम की टेस्टिंग!


economictimes 

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगले 100 दिनों में 5G स्पेक्ट्रम की टेस्टिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही 5जी और अन्‍य बैंड के लिए स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी इसी साल दिसंबर तक की जाएगी.
मंत्रालय का पदभार ग्रहण करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनल को पुर्नजीवित करना होगा.उन्होंने कहा कि यह हमारा प्रयास होगा कि 5जी टेक्नॉलजी का उपयोग वंचित तबकों, सामाजिक उद्देश्य, शिक्षा और स्वास्थ्य तथा गांवों के लोगों तक टेक्नॉलजी पहुंचाने में भी हों.' 

No comments

Powered by Blogger.