कब और कैसे मनाते हैं ईद ?
माना जाता है कि पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी. ईद-उल-फितर हिजरी कैलेंडर के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है. हिजरी कैलेंडर में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है. जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता है. रमजान का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है.माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे.
कैसे मानते हैं ईद ?
इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं. अपने से छोटों को ईदी दी जाती है. दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है. इस दान को इस्लाम में फितरा कहते हैं. इसीलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) कहा जाता है. इस ईद में सभी आपस में गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं.बहरहाल, सउदी अरब समेत खाड़ी के देशों में सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया था. आम तौर पर सउदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद भारत में यह त्यौहार मनाया जाता है.


Post a Comment