 |
| अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है. |
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अब भी विचार कर रहे हैं. ईरान ने भी कहा कि अगर अमेरिका उसकी तरफ एक गोली भी दागता है तो उसे इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा. गुरुवार को ईरान द्वारा अमेरिकी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए. इसके बाद युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इस मामले पर ईरान का कहना है कि ड्रोन ने उसके एयरस्पेस का उल्लंघन किया है. वहीं वॉशिंगटन ने कहा कि ड्रोन इंटरनेशनल एयरस्पेस में मार गिराया गया.ड्रोन को गिराए जाने से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश दे दिया था, लेकिन देर रात तक उन्होंने आदेश वापस भी ले लिया था.
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
13 जून को अमेरिका के दो तेल टैंकरों में आग लगने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. अमेरिका ने इसके लिए ईरान को दोषी ठहराया था. हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर भी तनाव बढ़ा है. पिछले साल अमेरिका ने ईरान परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था. अमेरिका ईरान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करने का आरोप लगाता रहा है.
Post a Comment