आज ऑरेंज जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया ?
भारतीय टीम पारंपरिक नीले रंग की जर्सी में खेलती दिखती है लेकिन खबरों की मानें, तो विराट कोहली की टीम जल्द ही नारंगी रंग की जर्सी में नजर आ सकती है.अभी इस जर्सी का फ्रंट लुक सामने नहीं आया है. हालांकि, आईएएनएस ने इस नई जर्सी की पीछे से एक फोटो जारी की है.आईएएनएस की खबर के मुताबिक, इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में उसे अपनी 'अल्टरनेट जर्सी' का उपयोग करना होगा, जो पीछे से नारंगी दिखती है. जबकि आगे से वह नीले रंग की ही दिखती है.आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, मेजबान टीम अपनी जर्सी बदलेगी जब वह आइसीसी के इवेंट में हिस्सा लेगी. ऐसे में टीम इंडिया की भी नीली जर्सी है इसलिए दोनों को अपनी जर्सी बदलनी होंगी.


Post a Comment