अमेरिका ने भारत से छीना GSP दर्जा

अमेरिका ने भारत से छीना GSP दर्जा

अमेरिका ने भारत को प्राप्त जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेंज (जीएसपी) का दर्जा खत्म कर दिया है, जो पांच जून से लागू हो जाएगा.अमेरिका ने भारत पर उसे व्यापार में सहूलियत नहीं प्रदान करने का आरोप लगाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मार्च को इस बात की घोषणा की थी कि वह जीएसपी कार्यक्रम से भारत को बाहर करने वाले हैं.ट्रंप के अनुसार, 'भारत ने अमेरिका को अपने बाजार तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच देने का आश्वासन नहीं दिया है. इसलिए, 5 जून, 2019 से भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त करना बिल्कुल सही है.'

हालांकि, इस पर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा संभव है. 

No comments

Powered by Blogger.