अब रेलवे भी यात्रियों को देगा सब्सिडी छोड़ने का विकल्प!
रेलवे एक अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है जिसके तहत वह कमाई बढ़ाने के लिए यात्रियों से टिकट बुक करते समय सब्सिडी छोड़ने का आग्रह करेगा. अभी रेलवे यात्रा पर आने वाली लागत का सिर्फ 53 फीसदी ही टिकट के रूप में वसूल करता है. रेलवे यात्रा पर आने वाली 43 फीसदी लागत का बोझ खुद उठा रहा है. इससे रेलवे पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.
![]() |
| thequint |
रेलवे, यात्री को सब्सिडी और बगैर सब्सिडी वाला टिकट खरीदने का विकल्प देगा. सब्सिडी छोड़ने वाले यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड का प्रस्ताव पीएमओ के पास है. इस साल अगस्त तक इसके लागू हो जाने की संभावना है.बता दें, इससे पहले सरकार ने लोगों से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने का आग्रह करते हुए एक अभियान चलाया था.



Post a Comment